5:19 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में ब्रज समाज सेवा संस्था ने शिव भक्त कांवड़ियों के लिए किया भंडारे का आयोजन।

बदायूं

उझानी में ब्रज समाज सेवा संस्था ने शिव भक्त कांवड़ियों के लिए किया भंडारे का आयोजन।

उझानी, बदायूं 22 अगस्त ।

ब्रज समाज सेवा संस्था (रजि.), उझानी द्वारा सावन मास के पावन अवसर पर शिव भक्त कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

संस्था के कार्यालय, बदायूं रोड, उझानी पर आयोजित इस भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विमल कृष्ण अग्रवाल जी उपस्थित रहे। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों को आदरपूर्वक भोजन ग्रहण कराया।

इस अवसर पर नगर के गणमान्य लोगों में अमन अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, मनीष सर्राफ, डॉ. जितेन्द्र सोलंकी, प्रवीण मिश्रा, पुरूषोत्तम दास वार्ष्णेय सर्राफ,के.के. शर्मा, ओम प्रकाश माथुर, कृष्ण मुरारी, सहदेव शेरवहादुर, विकास शर्मा, सत्यम स्वरूप शर्मा, राम, विकास शर्मा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आयोजन की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रवि समदर्शी महाराज ने की। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों और शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.