9:33 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में तेज हवाओं के साथ बारिश गर्मी से मिली राहत, सड़कों पर भरा पानी

उझानी बदांयू 2 मई। उझानी में सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ बाऱिश ने भीषण गर्मी से राहत दी। तेज बारिश से कई गली मोहल्लों सहित सड़कों पर पानी जमा हो गया।

गर्मी से जूझते शहर के अधिकतम तापमान में भले ही कमी आ गई हो लेकिन न्यूनतम तापमान में वृद्धि और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था, लेकिन शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक से करवट बदल ली। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने तरबतर कर दिया। मौसम विभाग अगले तीन दिन हवाएं चलने के साथ बारिश की आशंका व्यक्त कर रहा है।

बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण अगले तीन दिन तेज हवाएं चलने के साथ ही बौछारें पड़ने की संभावना है।

आज बारिश से जहां लोगों को राहत मिली वहीं सड़कों पर पानी जमा होने से परेशानियों का भी सामना करना पडा। नगरपालिका के ज्यादातर नाले नालियां प्लास्टिक की थेली बोतलों से बंद होने से पानी सड़कों पर जमा हो गया। घंटाघर मार्केट, साहूकारा, पंखा रोड, स्टेशन रोड पर भी पानी जमा होने से लोगों को निकलने में दिक्कत हुई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.