6:19 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी फर्जी आईडी लगाकर लोन पर लिया 1.5 लाख का मोबाइल, किस्ते ना चुकाने पर हुई जानकारी पीड़ित ने साईबर थाने में दी तहरीर

*।************************* उझानी बदायूं 24 फरवरी। नगर में कांग्रेस नेता प्रशांत कुमार के साथ साइबर ठगों ने अजीबो-गरीब घटना को अंजाम दिया। साईबर ठग ने प्रशांत की आईडी लगाकर 1.5 लाख का मोबाइल डीएमआई कंपनी से किस्तों पर ले लिया,15 क़िस्त देने के बाद अब बाकी के 80 हजार ना देने पर प्रशांत पर बकाया भुगतान को फोन घन-घनाने लगे। तब पीड़ित को जानकारी हुई कि उसकी फर्जी आईडी लगाकर किसी ने ठगी की है। पीड़ित ने साईबर क्राइम सेल थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी कांग्रेस नेता प्रशांत कुमार ने बताया कि उसने 2023 में भल्लामैमिया मार्केट की एक मोबाइल शॉप से दो मोबाइल डीएमआई कंपनी से लोन पर लिए। दिसंबर 2024 में सारी किस्तें समय पर चुकता कर दी। प्रशांत कुमार ने बताया कि अब आठ दिन से मोबाइल पर किस्त देने को फाइनेंस कम्पनी के फोन आने लगे। प्रमोद टेलीकॉम के दुकानदार से मालूम करने पर पता चला कि मैं आपको जानता तक नहीं, मगर आपकी आईडी पर डेढ़ लाख रुपए का कीमती फोन निकल चुका है, जिसकी 5047 रूपए की 15 किस्त जमा भी हो चुकी है। अब किस्त के रूपये जमा नहीं हो रहे। बकाया 80 हजार ओर जमा करने को फायनेंस कंपनी फोन करती है।——————————————— *बात कुछ हज़म ना हुई*। ———————-मोबाइल फाइनेंस करने वाले जानकार बताते हैं कि मोबाइल लेने पर लेने वाले का लाइव फोटो अपलोड होता है, लोन किलियर होने पर ओटीपी भी आती है। फिर यह लाइव फोटो व ओटीपी किसके नंबर पर आई। वही बताते हैं कि किस्त ना देने पर अगले दिन ही मोबाइल सिव्च आफ़ है जाता है। मगर यहां साइबर ठग ने फोटो भी अपलोड कर लिया, ओटीपी भी भर दी। व मोबाइल किस्तें ना देने के बाद भी चालू है। ————————– राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.