1:14 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

आंवला क्षेत्र में मंत्री धर्मपाल सिंह ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का जायजा लिया, विभिन्न गांवों में पहुंचे, बोले- कोई पात्र मतदाता वंचित न रहे।

आंवला। आंवला तहसील क्षेत्र में शनिवार को केबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने आंवला विधानसभा के ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया और मतदाताओं से सीधे बात की।

दौरे के दौरान मंत्री ने मोहब्बतगंज गौटिया, लोहारी, अलीगंज, खटेटा, गुरुगवां मुस्तकिल, सिरौली, हरदासपुर, संग्रामपुर और रामनगर जैसे कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने बूथों और मतदाता पंजीकरण केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने युवाओं और नए मतदाताओं से मुलाकात की। उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया बताई और फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया।

मंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी पात्र नया मतदाता अपने वोट के अधिकार से वंचित न रहे। हर एक वोट देश के भविष्य के लिए जरूरी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की तारीफ की। कई युवाओं ने मौके पर ही नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.