10:43 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

अपराध निरोधक कमेटी ने जेल में बंदियों को कंबल, साबुन, तेल आदि किये वितरित

बदायूं। आज दिनांक 05/02/2025 को गत वर्षो की भाँति उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के यशस्वी चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार बदायूं ज़िला प्रभारी मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स की उपस्थिति में जिला अपराध निरोधक कमेटी बदायूं द्वारा जिला कारागार बदायूं में बंदियों को कम्बल, साबुन, तेल,टूथ पेस्ट, ब्रश आदि सामान वितरित किया गया।
ज़िला प्रभारी शमसुद्दीन शम्स द्वारा कैदियों से पूछने पर बताया कि यहां जेल प्रशासन द्वारा हम लोगों का हर तरह से ख्याल रखा जाता है और खाने पीने की व्यवस्था जेल मैनुअल के अनुसार मिलती है, उन्होंने कैदियों से निवेदन किया कि आपको जब भी रिहाई मिले भविष्य में ऐसा कोई काम नहीं करें जिससे फिर आपको जेल आना पड़े और समाज की मुख्य धारा से जुड़कर नेक कार्य करें।
जिला प्रभारी ने बताया कि यह संस्था जेल मैनुअल के अनुसार कार्य करती है और कैदियों के शिक्षा, चिकित्सा, खान पान, रख रखाव आदि की समय समय पर रिपोर्ट से शासन को अवगत कराती है।
समिति के ज़िला उपाध्यक्ष मोहम्मद खिजर अहमद ने बताया कि यशस्वी चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में समिति ने अपने कामों के बल पर पहचान बनाई है और हमेशा समाज की सुरक्षा व अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए प्रयासरत रहती है।इसी क्रम में आज समिति ने कारागार में निरुद्ध बंदियों को कंबल, साबुन, तेल, टूथपेस्ट, ब्रश आदि सामान वितरित किया और बंदियों का हालचाल जाना।
जेल अधीक्षक ने समिति के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ के बदायूँ प्रभारी मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स, ज़िला उपाध्यक्ष खिज़र अहमद पूर्व प्रधानाचार्य, कोषाध्यक्ष डॉ नेत्रपाल शैलानी, संगठन सचिव मुन्ने खां, उप सचिव छत्रपाल सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, कार्यालय प्रभारी आदिल हुसैन ज़करिया, बिसौली अध्धक्ष इकरार अहमद खां, मशकूर अहमद, जेल अधीक्षक राजेन्द्र कुमार, प्रभारी कारापाल श्रीधर यादव, उप कारापाल मुहम्मद खालिद खां आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.