5:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विद्युत कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

ऊर्जा प्रबंधन की दमनकारी नीति से हजारों विद्युत संविदा कर्मी बेरोजगार

विरोध प्रदर्शन के दौरान विद्युत संविदा कर्मचारियों द्वारा 29 नवम्बर 2025 के समझौते पत्र का दहन किया गया।

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा अपने स्वयं के आदेश दिनांक 15-5-2017 का उल्लंघन कर 33/11 के वी विद्युत उपकेन्द्रो के परिचालन व अनुरक्षण कार्य में तैनात लगभग 15000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की छटनी करने, छटनी के उपरान्त मानक निर्धारित करने हेतु मानक समिति का गठन करने,अपने स्वयं के आदेश दिनांक 18-9-2025 का पालन करते हुए कार्य के अनुरूप अनुबंध न करने, वेतन रुपया 18000 निर्धारित न करने,मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस न लेने,घायल कर्मचारियों का कैशलेस इलाज न कराने एवं घायल कर्मचारियों द्वारा उपचार में व्यय की गई धनराशि को संविदाकारों के बिल से काटकर भुगतान न करने,55 वर्ष का हवाला देकर अनुभवी कर्मचारियों को कार्य से हटाने,वर्टिकल व्यवस्था लागू करने,जांच अधिकारियों द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर भ्रष्ट ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई न करने,मीटर रीडरों को न्यूनतम वेतन के हिसाब से वेतन का भुगतान न करने तथा स्मार्ट मीटर लगने की स्थिति में मीटर रीडरों को कार्य से हटाने के खिलाफ संगठन द्वारा 26 नवंबर 2025 को शक्ति भवन लखनऊ पर शान्ति पूर्वक विरोध प्रदर्शन किया गया।विरोध प्रदर्शन के दौरान निदेशक (कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन) शक्ति भवन लखनऊ कि अध्यक्षता में पावर कार्पोरेशन प्रबंधन व संगठन पदाधिकारियों के बीच बैठक वार्ता सम्पन्न हुई जिसमे सहमति बनी थी कि पावर कॉरपोरेशन के आदेश दिनांक 15-5-2025 का उलंघन कर किसी भी कर्मचारी को कार्य से नहीं हटाया जाएगा,55 वर्ष का हवाला देकर हटाए गए कर्मचारियों को रिक्त स्थानों पर तैनात किया जाएगा, वर्टिकल व्यवस्था लागू होने पर किसी भी कर्मचारी को कार्य से नहीं हटाया जाएगा, माननीय उर्जा मंत्री जी के निर्देश पर पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन द्वारा दिनांक 18-9-2025 को किए गए आदेश का पालन करते हुए मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लिया जाएगा, घायल कर्मचारियों द्वारा उपचार में व्यय किए गए धनराशि कि जांच कराकर संविदाकारों के बिल से काट कर भुगतान किया जाएगा,मीटर रीडिंग का कार्य कर रहे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन से कम वेतन देने कि जांच कराई जाएगी। किन्तु दिनांक 29 नवम्बर 2025 को पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन द्वारा जारी किया गया कार्यवृत्त (Minutes of meeting) दिनांक 26 नवम्बर 2025 को बैठक वार्ता में बनी सहमति के अनुरूप न होने एवं स्थानीय स्तर की समस्याओं का समाधान न होने के कारण पूर्व नोटिस के तहत जनपद बदायूं में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया और कार्पोरेशन प्रबंधन के खिलाफ नारीबाजी करते हुए कार्पोरेशन प्रबन्धन द्वारा दिनांक 29 नवम्बर 2025 को जारी किए गए कार्यवृत्त कि प्रति का दहन किया गया। यहां माननीय ऊर्जा मंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ के नाम संबोधित अधिक्षण अभियंता चंद्रशेखर कुमार को सोपा गया यहां कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि ऊर्जा प्रबंधन की दमनकारी नीति से हजारों विद्युत संविदा कर्मी बेरोजगार हुए हैं जिन्हें कार्पोरेशन प्रबंधन को पुनः कार्य पर वापस लेना चाहिएl प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ने कहा कि मानक समिति की रिपोर्ट जारी किए बिना कार्पोरेशन प्रबंधन कर्मचारियों की बार-बार छटनी कर रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगाl मध्यांचल संगठन मंत्री राकेश कुमार सागर ने कहा कि स्थानीय समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है जिससे कर्मचारी आक्रोशित हैंl
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने संबोधित किया ।कार्यक्रम में रनजीत सिंह, जगतपाल,सुनील कुमार,हरीश चंद्र यादव, हर्षवर्धन, मुब्बिर अली सिद्दकी, विवेक शर्मा, सुरेश चंद्र पाल, रामसेवक, महावीर,आदि सैकड़ों संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.