7:09 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

ककोड़ा मिनी कुंभ में छाया हार्टफुलनेस ध्यान शिविर, शोर के बीच भी ध्यान में डूबे श्रद्धालु

ककोड़ा मिनी कुंभ में छाया हार्टफुलनेस ध्यान शिविर, शोर के बीच भी ध्यान में डूबे श्रद्धालु।

ककोड़ा (बदायूं) 25 नवंबर।

श्री रामचंद्र मिशन और हार्टफुलनेस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में आयोजित निःशुल्क ध्यान शिविर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ 22 नवंबर, रविवार को हुआ।

मेले में आए श्रद्धालुओं और जिज्ञासुओं का शिविर में लगातार आना-जाना लगा रहा। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन तो ध्यान सीखने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लाउडस्पीकर और मेले के हुल्लड़ भरे शोर के बीच भी जिज्ञासुओं ने कुछ ही मिनट में ध्यान में डूबकर अद्भुत अनुभूति प्राप्त की और मन का स्नान किया।

शिविर में पहुंचे नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ध्यान सत्र में प्रतिभाग करते हुए कहा कि संस्था द्वारा समाज को अवसाद और तनाव से बाहर निकालने का प्रयास सराहनीय है। अच्छी सोच विकसित होगी तो सदा अच्छा होगा, जो आज नहीं तो कल अवश्य ही होगा।

इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव पाठक, बाढ़ खंड से उमेश चंद्र, दिनेश कुमार यादव सहित मैनपुरी जनपद के जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र भी शिविर में सम्मिलित हुए और अपने विचार रखे।

शिविर को सफल बनाने में मध्यप्रदेश के प्रशिक्षक गुलवीर सिंह, पीलीभीत से योगेंद्र मोहन, बरेली से मोहन स्वरूप गंगवार, राकेश पाल, अरुण गुप्ता, आगरा से रनवीर सिंह, सुरेश यादव, बच्चू सिंह सहित अन्य स्थानों से आए स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय समन्वयक अनुज सक्सेना, जिला समन्वयक लखन सिंह, प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह, नीरज कुमार, संतोष सक्सेना, रोहित यादव, अवनेश्वर सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, संजीव कुमार, कैलाश चंद्र, संजीव गुप्ता, संतोष राठौर, वीना, हिमांशु, सुरेंद्र सक्सेना, श्याम लाल पवार, रुपेंद्र पाल सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.