2:22 am Saturday , 21 November 2026
BREAKING NEWS

भाजपा में क्षेत्रीय मंत्री बनने पर मोहित प्रभाकर का कचहरी में हुआ जोरदार स्वागत।


बदांयू 20 नवंबर।

भाजपा संगठन में बृज प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर शुक्रवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ता मोहित प्रभाकर का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान मिठाई वितरित कर खुशी व्यक्त की गई।

स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता योगेंद्र पाल सिंह तोमर, हिरेन्द्र राघव ,विष्णु गुप्ता, मोहम्मद शमी, प्रभात सक्सेना, प्रशांत शर्मा, रमनवीर सिंह वर्मा, अमरदीप यादव, जोगिंदर सागर, अनेक मथुरिया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

सभी ने मोहित प्रभाकर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.