5:37 pm Friday , 6 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में दीवाली पर पुलिस का फ्लैग मार्च, इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने बाजार में उतरकर लिया सुरक्षा का जायजा

।

बाजार, चौराहों पर पैदल मार्च कर व्यापारियों से बोले – सीसीटीवी चालू रखो, संदिग्ध दिखे तो तुरंत सूचना दो, हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

उझानी (बदायूं) 6 नवंबर ।

दीवाली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए उझानी पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बा उझानी के प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च किया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने कस्बा के मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, बस स्टैंड रोड, मेन मार्केट, सब्जी मंडी और प्रमुख चौराहों पर पैदल मार्च कर पुलिसकर्मियों को त्योहार के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीवाली पर बाजारों में भीड़ ज्यादा रहेगी, इसलिए यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए ताकि जाम की स्थिति न बने।

पैदल मार्च के दौरान इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा उन्हें चालू रखने की अपील की। इसके साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा।

इंस्पेक्टर ने साफ कहा -“त्योहार पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोग निर्भीक होकर दीवाली पर्व मनाएं, पुलिस हर जगह मौजूद है।

इस दौरान उझानी थाने के उप निरीक्षक, कांस्टेबल सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने बाजार में अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी व्यापारियों से सहयोग मांगा।

कस्बावासियों ने पुलिस के इस पैदल मार्च की सराहना की। व्यापारियों का कहना है कि त्योहार के समय पुलिस की मौजूदगी से बाजार में सुरक्षा का माहौल बनता है और ग्राहक भी बेफिक्र होकर खरीदारी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.