8:18 am Sunday , 29 November 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महाविद्यालय के हरिचरण दास ने वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक

राजकीय महाविद्यालय के हरिचरण दास ने वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक

बदायूँ। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय, बदायूँ के छात्र हरिचरण दास ने स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
यह प्रतियोगिता बरेली कॉलेज, बरेली में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के 83 किलोग्राम भार वर्ग में बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र हरिचरण दास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपनी शारीरिक क्षमता एवं उत्कृष्ट तकनीक का परिचय देते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जुनैद आलम सहित सभी शिक्षकों एवं क्रीड़ा परिषद के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने हरिचरण को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.