9:53 pm Friday , 27 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल मंें उत्साह के साथ संपन्न हुई ‘स्पेलैथॉन’ प्रतियोगिता

मदर एथीना स्कूल में आज दिनाँक 27.11.2026 को कक्षा-1 से कक्षा-8 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘स्पेलैथॉन’ प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अंग्रेजी भाषा की शब्दावली, वर्तनी की शुद्धता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता को विद्यार्थियों के कक्षा वर्ग के अनुसार विभिन्न समूहों में बाँटा गया। इसमें सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर कठिन शब्दों की वर्तनी से संबंधित बोध का परीक्षण किया गया। जिनका विद्यार्थियों ने बेहद आत्मविश्वास और सटीकता के साथ उत्तर दिया। इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण से चयनित विद्यार्थी ‘स्पेलैथॉन’ की फाइनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और भाषाई कौशल को निखारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यालय समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.