5:23 pm Saturday , 28 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में भव्य वैज्ञानिक कार्यक्रम का आयोजन

​ विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में आज मदर एथीना स्कूल में जिला विज्ञान क्लब, बदायूँ के तत्वावधान में एक ज्ञानवर्धक वैज्ञानिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला जी को आमंत्रित किया गया जिन्होंने विद्यार्थियों को बेहद प्रेरणादायक संबोधन के माध्यम से अभिप्रेरित किया l जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक श्रीमान विवेक जौहरी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ जनपद के विविध विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जहाँ विद्यार्थियों ने गणित एवं विज्ञान से संबंधित अनेक आकर्षक व ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत करते हुए उनकी कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया l सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम की सफलता में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी एवं मदर एथीना स्कूल की प्रधानाचार्या महोदया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने संदेश में कहा कि गणित और विज्ञान केवल पाठ्यक्रम तक सीमित विषय नहीं हैं, बल्कि जीवन को समझने, जटिल समस्याओं को सुलझाने और नवाचार को दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए रचनात्मक मॉडल उनकी मौलिक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाते हैं, जो निश्चित रूप से उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव बनेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.