11:09 am Friday , 27 November 2026
BREAKING NEWS

नाले का निर्माण पूरा होने तक पंप सेट से निकाला जाएगा जलभराव का पानी

बिल्सी। नगर में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने अस्थायी व्यवस्था शुरू की है। शिकायत मिलने पर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने पंप सेट लगवाकर पानी निकलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद बृहस्पतिवार को पालिका कर्मचारियों ने पंप सेट के माध्यम से जलभराव का पानी निकालकर दूसरे नाले में पहुंचाया। पालिकाध्यक्ष के पति ओमप्रकाश सागर ने बताया कि बदायूं स्टैंड के पास नए नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते पानी की निकासी बाधित होने से नगर के मोहल्ला संख्या पांच और छह में जलभराव की स्थिति बन गई है। लोगों की परेशानी को देखते हुए फिलहाल पंप सेट के जरिए पानी निकालकर तालाब के रास्ते दूसरे नाले में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि नए नाले का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जलनिकासी की व्यवस्था सुचारु हो जाएगी और जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.