7:19 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में फुटबॉल का महामुकाबला, रेड हाउस और ग्रीन हाउस ने मारी बाजी

।

उझानी (बदायूं) 26 नवंबर ।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी के ग्राउंड में बृहस्पतिवार को अंतरसदनीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें चारों सदनों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जूनियर वर्ग (बालक) और सीनियर वर्ग (बालक) के फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।

जूनियर वर्ग का फाइनल ग्रीन हाउस Vs रेड हाउस के बीच खेला गया।

शुरुआत में ग्रीन हाउस ने ताबड़तोड़ हमला कर 2-0 की बढ़त बना ली। लगा ग्रीन हाउस आसानी से जीत जाएगा, लेकिन सेकंड हाफ में रेड हाउस ने शानदार वापसी करते हुए 2-2 से स्कोर बराबर कर दिया।

निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 बराबर रहा। फैसला पेनल्टी शूट आउट में हुआ, जिसमें रेड हाउस ने 3-2 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

सीनियर वर्ग का फाइनल ब्लू हाउस Vs ग्रीन हाउस के बीच हुआ। मैच शुरू से ही रोमांचक रहा। दोनों टीमें गोल के लिए जूझती रहीं।

मैच के अंतिम समय में अब्दुल्ला अंसारी ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को विजेता बना दिया। ग्रीन हाउस ने मैच 1-0 से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

दोनों वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविंदर भट्ट उप प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा उपस्थित रहीं।

फाइनल मैच में चांद मोहम्मद और लवनीश साह रेफरी रहे। मो. नकी अहमद सैफी ने स्कोर की भूमिका निभाई। कैमरामैन विवेक सिंह रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.