7:31 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

ककोड़ा मेले में एनएसएस ने निकाली नशा मुक्त युवा जागरूकता रैली,

ककोड़ा मेले में एनएसएस ने निकाली नशा मुक्त युवा जागरूकता रैली, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

बदायूं। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान की पूर्व संध्या पर ‘रोहिलखंड का मिनी कुंभ’ कहे जाने वाले ऐतिहासिक ककोड़ा मेले में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास, बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई और उपस्थित युवाओं व श्रद्धालुओं को नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव ने किया। इस दौरान स्वयंसेवकों की टीम ने मेला परिसर स्थित स्काउट-गाइड शिविर में पहुंचकर वहां मौजूद छात्र-छात्राओं को भी अपने साथ जोड़ा। सभी विद्यार्थियों ने एकजुट होकर मेले में जागरूकता रैली निकाली और नारे लगाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने का संदेश दिया। रैली के पश्चात डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जे.एस. कॉलेज उनौला के प्रबंध निदेशक विकास यादव, ‘माय भारत’ के कार्यालय प्रमुख रविंद्र पाल सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव , वीरेन्द्र सिंह, स्काउट-गाइड प्रशिक्षक असरार अहमद और संजीव शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.