7:19 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में नेवी मर्चेंट के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 25 लाख के जेवर और नकदी पार

बदायूं में नेवी मर्चेंट के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 25 लाख के जेवर और नकदी पार

केशव गुप्ता

घर का ताला तोड़कर सेफ का लॉकर खंगाला, करीब 20 लाख के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी; CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध
बदायूं। जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की मंडी चौकी अंतर्गत मोहल्ला राजनगर का है। यहां चोरों ने एक नेवी मर्चेंट के बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। चोरी गए माल की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने मंडी चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वीओ: जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला राजनगर में महर्षि विद्या मंदिर के पीछे नेवी मर्चेंट सतीश पाल का मकान है। वह जामनगर में नेवी मर्चेंट क्लास-4 ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। पिछले चार वर्षों से उनकी पत्नी नीलम पाल अपने दो बच्चों के साथ इसी मकान में रह रही हैं। करीब तीन महीने पहले सतीश पाल छुट्टी पूरी होने के बाद वापस ड्यूटी पर चले गए थे।
बताया जा रहा है कि 23 और 24 नवंबर की रात नीलम पाल अपने बच्चों के साथ मेला ककोड़ा गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बना लिया। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले घर की लाइट तोड़ी, इसके बाद मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे का ताला तोड़ने के बाद सेफ का लॉकर भी तोड़ डाला और उसमें रखे कीमती जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।
चोर घर से दो जोड़ी सोने के झाले, दो सोने की चेन, चार अंगूठियां, मंगलसूत्र, बच्चों की दो सोने की चेन, चांदी का कमरबंद, दो जोड़ी पायल समेत करीब 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। इसके अलावा सेफ में रखे 50 हजार रुपये और गुल्लक में जमा करीब 30 से 40 हजार रुपये भी चोर समेट ले गए।
घटना की जानकारी होने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिवार ने मंडी चौकी पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। वहीं पीड़ित परिवार पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक चोरों का सुराग लगाकर चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा कर पाती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.