पड़ौलिया में जमीन की नपत के दौरान मारपीट का
एक युवक घायल पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
कुंवर गांव।थाना कुंवर गांव क्षेत्र के गांव पड़ौलिया में मंगलवार को जमीन बंटवारे को लेकर जमीन नपत के दौरान विवाद हो गया मारपीट में बदन सिंह पुत्र जालिम सिंह के सिर में चोट लगी उन्होंने थाने में तहरीर में बताया है कि मंगलवार जमीन की नपत हो रही थी। इसी दौरान गांव के ही निर्वेश, अनिल व सुनील से किसी बात को लेकर विवाद हो गया आरोप है आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट कर दी मारपीट में उन्हें चोटें आईं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके ऊपर फावड़ा लेकर हमला करने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com