पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने निजी खर्चे से कराई पुष्पवर्षा, पत्नी वर्षा यादव, बेटे शौर्य और पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य के साथ पहुंचे मेला
बदायूं। मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध ककोड़ा मेले में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का खास नजारा देखने को मिला। पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने अपने निजी खर्चे से हेलिकॉप्टर के जरिए गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कराई। आसमान से बरसे फूलों को देखकर श्रद्धालु गदगद हो उठे और मेले में उत्साह का माहौल बन गया।
पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव अपनी पत्नी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, बेटे शौर्य और पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य के साथ नोएडा से हेलिकॉप्टर लेकर ककोड़ा मेले पहुंचे। बताया गया कि वर्ष 2021 में भी जितेंद्र यादव द्वारा श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कराई गई थी।
मेला उद्घाटन के बाद हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा समेत भाजपा के कई नेताओं को भी हेलिकॉप्टर से हवाई सैर कराई गई।
ककोड़ा मेले में पुष्पवर्षा का यह नजारा श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना रहा। गंगा घाट पर मौजूद लोगों ने आसमान से बरसते फूलों को देखकर खुशी जाहिर की।
BDN INDIA | बाबा दर्शन न्यूज़ इंडिया
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com