2:25 am Monday , 23 November 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

बदायूं: मंडी समिति के सचल दल पर हमले में घायल सुरक्षा गार्ड की मौत, 7 आरोपियों पर केस

बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र में मंडी समिति के सचल दल पर हुए हमले में घायल सुरक्षा गार्ड राकेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 19 नवंबर की रात वाहन चेकिंग के दौरान हुई थी। मिर्च लदी गाड़ी रोकने पर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने सचल दल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राकेश को बरेली रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंडी सचिव की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.