2:16 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना में विधिक साक्षरता क्लब द्वारा ‘संविधान संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में विधिक साक्षरता क्लब के तत्वावधान में विगत दिवसों से आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज विद्यार्थियों के लिए एक विशेष ‘संविधान संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्त्तव्यों एवं संविधान में वर्णित नीति निर्देशक तत्वों और ‘संविधान की आत्मा’ कही जानी वाली ‘प्रस्तावना’ पर संवाद करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने अपने संदेश में कहा कि विधिक साक्षरता केवल कानून की जानकारी प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और कर्त्तव्यों को समझना भी है। प्रत्येक विद्यार्थी को देश के संविधान, कानून और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में न्याय, समानता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.