2:16 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – श्री कृष्ण इंटर कॉलेज सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

मतदाता शिक्षा क्लब वर्कशॉप के अंतर्गत आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लाल जी यादव, नगर मजिस्ट्रेट श्रीसुमित, उप जिलाधिकारी बदायूं श्री श्री निवासन ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को मतदाता बनने के तरीका, मतदान करने का तरीका ,मतदान का महत्व आदि के बारे में विस्तार से बताया।
नगर मजिस्ट्रेट ने भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त मतदाता शपथ सभी उपस्थित लोगों के साथ लेते हुए कहा”हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए , निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय ,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
गणित प्रवक्ता एवं समन्वयक जिला विज्ञान क्लब बदायूं विवेक जौहरी नेsveepसवीप, तथा ईएलसी के संबंध में विस्तार से बताते हुए विद्यार्थियों से आवाहन किया कि वह 18 वर्ष की अवस्था में आने पर अपने बी एल ओ से संपर्क कर मतदाता सूची में अपने नाम की प्रविष्टि अवश्य कराएं और मतदान के दिन मतदान अवश्य करें। मतदान गोपनीय रखें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने करते हुए पधारे हुए सभी अधिकारी गण का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए स्वीप कार्यक्रम से सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से जुड़ने का आवाहन किया।
इस अवसर पर सर्वश्री सर्वर, कौशल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार गौतम, बृजेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.