4:47 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

बनकोटा में वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत चौपाल आयोजित

बनकोटा में, शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक पर वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत चौपाल आयोजित, जुटे कांग्रेस पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता

बदायूं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत 23 नवंबर को बदायूं के बनकोटा गांव एवं शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक पर चौपालकार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल मुन्नालाल सागर ने की, कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक तरुण त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, शामिल हुए।

चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तरुण त्यागी ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा बेहद गंभीर है। यदि वोट चोरी का सिलसिला नहीं रुका तो आने वाला भविष्य खतरे में पड़ सकता है। हमारे लोकतंत्र में वोट ही आम नागरिक की सबसे बड़ी ताकत है और यह ताकत हमसे नहीं छिननी चाहिए। अपने मताधिकार की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक और सतर्क रहना होगा।

विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में अपना नाम कैसे जांचें, यदि किसी का नाम सूची से कट गया है या छूट गया है तो इसकी जानकारी कैसे प्राप्त करें और नाम से जुड़ी समस्या होने पर संबंधित प्रक्रिया के माध्यम से उसे कैसे ठीक कराया जा सकता है। उन्होंने सभी से अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की मतदाता सूची में नाम की जांच करने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव जिला पंचायत की सदस्य रजनी सिंह बागी ने मतदाता जागरूकता और संगठन की सक्रिय भागीदारी पर अपने विचार रखे। उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने की अपील की।
जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा मीना शाक्य ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए महिलाओं को भी आगे बढ़कर मतदाता को जागरूक करने में अपना सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में शुभम सिंह की विशेष भूमिका रही। आयोजन में सोनिया और आरती सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस वजीरगंज के पूर्व अध्यक्ष डॉ चंद्रभान सिंह कठेरिया, हेमेन्द्र सिंह कठेरिया, रिजवान मलिक, प्रदीप कश्यप, राहुल सक्सेना, आकाश सक्सेना, सुनीता शर्मा, कमलेश जाटव, दीपू, ओमपाल, दिनेश सिंह, विनीत यादव (प्रधान) सहित गांव के अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, जिलामहासचिव मोरपाल प्रजापति, शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी शहर उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा शहर महासचिव नूर सवा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव जाविर जैदी, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव आयशा वी, शहर कांग्रेस कमेटी की महासचिव काजल सागर, जिला कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश बाबू शर्मा ने भी शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को
मतदाता सूची के प्रति जागरूक रहने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया ।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.