2:16 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

पल्स पोलियो अभियान को लेकर निकाली जागरूकता रैली

बिल्सी। रविवार से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी की ओर से प्राथमिक विद्यालय रायपुर बुजुर्ग के बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता की उपस्थिति में निकाली गई। इसमें बच्चों और ग्रामीणों को शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जागरूक किया गया। चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि पोलियो से बचाव के लिए प्रत्येक अभिभावक अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित तिथि पर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। अभियान में कोई भी बच्चा खुराक पीने से वंचित न रहे, इसके लिए सभी को जागरूक किया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विनीता कुमारी, प्रधानाध्यापिका अंजू शर्मा, आंगनबाड़ी सहायिका ऊषा देवी, शिक्षामित्र साबिर अली और डॉ. नीरेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.