4:47 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

नेपाल, अमेरिका सहित 14 प्रदेशों के साहित्यकारों का बिसौली में जुटा कुंभ, 92 साहित्यकार हुए सम्मानित

बिसौली। के.बी. हिंदी सेवा न्यास, डॉ. मिथिलेश दीक्षित साहित्य-संस्कृति सेवा न्यास एवं आईपीएस केवल खुराना स्मृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में 22 नवंबर को आर.के. इंटरनेशनल स्कूल में 12वां अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नेपाल, अमेरिका सहित देश के 14 प्रदेशों से आए साहित्यकारों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना ने की। मुख्य अतिथि हरियाणा के डॉ. राम निवास ‘मानव’ तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. लता अग्रवाल ‘तुलजा’ और प्रो. डॉ. उमेश चन्द्र नैथानी रहे। संचालन डॉ. नितिन सेठ ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वाणी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वाणी वंदना के साथ हुआ।
इस दौरान त्रैमासिक पत्रिका ‘नये क्षितिज’ का लोकार्पण किया गया। साथ ही डॉ. सतीश चन्द्र शर्मा ‘सुधांशु’ की कृतियों ‘ना री, मुकरी’ एवं ‘किशोर मन की कुंडलियां’ व अन्य साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया
साहित्यिक योगदान के लिए डॉ. अनेक साहित्यकारों को विभिन्न श्रेणियों में 5000, 2100 और 1100 रुपये की नकद धनराशि के साथ सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त 52 साहित्यकारों को शाल, सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक खुराना के अध्यक्षीय संबोधन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
न्यास के महासचिव आशुतोष कुमार शर्मा ने बताया कि इस समारोह में कुल 92 महानुभावों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि न्यास पिछले 12 वर्षों में अब तक 422 साहित्यकारों को विभिन्न धनराशियों सहित तथा 1000 से अधिक साहित्यकारों को बिना धनराशि के सम्मानित कर चुका है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.