6:54 pm Monday , 23 November 2026
BREAKING NEWS

कार्तिक पूर्णिमा की तैयारी पूरी, डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा।

कछला (बदायूं) 23 नवंबर ।

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान मंगलवार को प्रातःकाल से ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रशासन और नगर पंचायत ने सोमवार शाम तक सारी तैयारियां पूरी कर लीं। तैयारियों की समीक्षा करने के लिए डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा सोमवार दोपहर को अचानक कछला पहुंच गए, जिससे अधिकारियों में खलबली मच गई।

कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार करीब 7 से 8 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर प्रशासन और नगर पंचायत दोनों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

 

प्रशासन की तरफ से कछला चौराहे से स्नान स्थल की ओर जाने वाले रास्ते पर पैदल यात्रियों को निकाला जाएगा, जिससे किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो और जाम की स्थिति न बने।

टेंपो, ट्रैक्टर व ई-रिक्शा को कछला चौराहे से ही नानाखेड़ा और सहसवान मार्ग की ओर निकाला जाएगा।

सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने 100 पुलिसकर्मी, 5 दरोगा और 5 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए हैं, जो कछला चौराहे से लेकर स्नान स्थल तक मौजूद रहेंगे। ड्यूटी सोमवार शाम से ही लगा दी गई है।

नगर पंचायत ने कछला गंगा घाट पर 20 सफाई कर्मचारी, 4 खोया-पाया कैंप, 2 अलॉटमेंट कर्मचारी, 8 गोताखोर और 8 अन्य कर्मचारी तैनात किए हैं। ये कर्मचारी कैंप में मौजूद रहकर श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए लगातार अनाउंसमेंट करते रहेंगे।

सुरक्षा की दृष्टि से गंगा में बैरिकेडिंग कर दी गई है और जगह-जगह संकेतक लगा दिए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए व्यवस्था करवा दी गई है। पानी और लाइट की व्यवस्था पूरी करवा दी गई है। नगर पंचायत की तरफ से गंगा घाट पर 35 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें सफाई कर्मचारी, कैंप में मौजूद कर्मचारी और गोताखोर सभी शामिल हैं।
जगदीश लोनिया चौहान, चेयरमैन, नगर पंचायत कछला।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.