2:24 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

20 नवम्बर से शुरू होंगे ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर

बदायूँ: 19 नवम्बर। जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 20 नवम्बर 2026 से सभी तहसील मुख्यालयों पर ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (ईडीसी) स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। यह अभियान विधानसभा सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने तक संचालित रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रदर्शन, प्रशिक्षण तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इसके तहत जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग ऑफिसर के मुख्यालय अथवा तहसील मुख्यालय पर डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
इन केंद्रों पर मतदाताओं को बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझाई जाएगी। साथ ही ईवीएम के माध्यम से मतदान करने की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया जाएगा। मतदान के बाद वीवीपैट में पर्ची में किए गए मतदान का चुनाव चिन्ह को देखा जा सकेगा।
सभी ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होंगे। प्रत्येक केंद्र पर ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी रखने वाले अधिकारी अथवा कर्मचारी की तैनाती की जाएगी, जो मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.