2:24 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

जिम में युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

जिम में युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, संचालक समेत 12 अज्ञात युवकों पर शिकायत
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नेकपुर में जिम के अंदर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। मृतक की मां शंकुतला ने जिम संचालक समेत 12 अज्ञात युवकों पर बेटे को जिम में बंद कर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, 18 नवंबर की रात सोनू गली नंबर तीन स्थित जिम में पूछताछ करने पहुंचा था। आरोप है कि वहां विवाद होने के बाद उसे जिम के अंदर बंद कर लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा गया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की मां शंकुतला ने आरोप लगाया कि घटना की शिकायत करने के बावजूद सिविल लाइंस पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.