बुध और शुक्र की यति ने बनाया दीपावली को अद्भुत संयोग :आचार्य राजेश कुमार शर्मा
धनतेरस 6 नवंबर को
दीपावली 8 नवंबर को
गोवर्धन पूजा 10 दिसंबर को भैया दूज 11 दिसंबर को
प्रकाश पर्व कब?
आचार्य राजेश कुमार शर्मा बताते हैं दीपावली 2026 का त्योहार 6 नवंबर को धनतेरस से प्रारंभ और 11 नवंबर को भाई दूज के साथ पूरा होगा।
आचार्य राजेश कुमार शर्मा के अनुसार 06 नवंबर को धनतेरस
दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होगी। इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है।धनतेरस पर सोना-चांदी, आभूषण, बर्तन और दूसरी नई वस्तुएं खरीदने की परंपरा है। कई घरों में इस दिन शाम को यम दीप भी जलाया जाता है।
धनतेरस पूजा का मुहूर्त
सायं 6:02 से रात्रि 7:57 तक रहेगा।
7 नवंबर को क्या?
7नवंबर, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। कई जगह इस दिन छोटी दीपावली, काली चौदस या रूप चौदस से जुड़ी परंपराएं निभाई जाती हैं।
8 नवंबर को दीपावली?
8 नवंबर 2026, रविवार को दीपावली मनाई जाएगी। इसी दिन कार्तिक अमावस्या रहेगी। सायं को घर, दुकान और प्रतिष्ठानों में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाएगी।
पूजन का शुभ मुहूर्त!
आचार्य राजेश कुमार शर्मा बताते हैं पंचांग के अनुसार लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त सायं 5:54 बजे से 7:50 बजे तक है। इस दौरान प्रदोष काल के साथ वृषभ लग्न भी मिल रही है जो की अत्यंत शुभकारी भी रहेगा।
महानिशा काल मुहूर्त
(तंत्र साधना और विशेष पूजा के लिए)रात्रि 11:49 से मध्यरात्रि 12:3 तक
प्रमुख संयोग:
लक्ष्मी नारायण राजयोग: यह योग बुध और शुक्र की युति के कारण बना हुआ है, जो सितंबर से दिसंबर तक सक्रिय रहेगा और दीपावली पर भी इसका प्रभाव रहेगा। इस योग से आर्थिक उन्नति, संपत्ति लाभ और व्यापार में वृद्धि के योग बनते हैं।
दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
दीपावली पर माता लक्ष्मी की पूजा धन और समृद्धि की कामना के लिए की जाती है। भगवान गणेश को शुभता और विघ्न दूर करने वाला माना जाता है। इसलिए कई घरों में लक्ष्मी पूजा के साथ गणेश जी की पूजा भी की जाती है।
व्यापारी वर्ग के लिए भी दीपावली का विशेष महत्व है। कई कारोबारी इस दिन बही-खाते और व्यापार से जुड़ी चीजों की पूजा करते हैं।
9 नवंबर को क्या रहेगा?
आचार्य राजेश कुमार शर्मा के अनुसार अमावस्या तिथि 8 नवंबर दोपहर 11:29 बजे से 9 नवंबर की दोपहर 12:33 तक इसके बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शुरू होगी। इसलिए यह तिथि रिक्त रहेगी
10 नवंबर गोवर्धन पूजा
10 नवंबर मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा से जुड़ी मान्यता भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत से जुड़ी है। घरों और मंदिरों में गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा की जाती है। कई जगह अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।
गोवर्धन पूजन मुहूर्त
पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा का प्रातःकालीन मुहूर्त प्रातः काल 6:40 से 8:50 तक
सायंकालीन मुहूर्त दोपहर 03:30 बजे से शाम 05:45 बजे तक
11 नवंबर को भाई दूज
दीपावली पर्व का समापन 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाई दूज के साथ होगा। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाकर उसकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को उपहार देता है। परिवार में भाई-बहन के रिश्ते को लेकर इस त्योहार का खास महत्व है।
आचार्य राजेश कुमार शर्मा





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com