12:25 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

​बिसौली। उद्योगपति संजय गर्ग की माता जी स्वर्गीय श्रीमती सत्यवाला जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम

​बिसौली। नगर के उद्योगपति संजय गर्ग की माता जी स्वर्गीय श्रीमती सत्यवाला जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर नगर में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर परिवारजनों और नगर की प्रतिष्ठित हस्तियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ​इस दौरान बढ़ती ठंड को देखते हुए बड़ी संख्या में मौजूद गरीब, असहाय, अनाथ एवं दिव्यांग जनों को गर्म कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और उन्होंने परिवार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। शुभम एवं बरखा ने कहा, “अम्मा जी ने हमें सदैव सेवा, करुणा और जरूरतमंदों की सहायता करने के संस्कार दिए हैं। आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर असहाय और दिव्यांग जनों की सेवा कर हमें आत्मिक शांति की अनुभूति हो रही है। उनके दिखाए गए मानव सेवा के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।”​कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं परिवार के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने माताजी के सरल स्वभाव और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर ​शैलेन्द्र नाथ गर्ग, रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग, नीलम गर्ग, शेखर गर्ग, रश्मि अग्रवाल, राजीव, सुजाता, पीयूष, प्रियम, शुभम, बरखा, विशाल, खुशबू, एड. सुरेंद्र अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, डा. मनोज माहेश्वरी, सुविधा माहेश्वरी, मुदित अग्रवाल, भारती अग्रवाल, पुष्पेंद्र नाथ गर्ग, रवि प्रकाश अग्रवाल, प्राचार्य संजीव यादव, ब्लाक प्रमुख ओम किशन, गोपाल गर्ग, अनिल अग्रवाल, भुवनेश अग्रवाल, डा. अर्चना वार्ष्णेय, सरिता वार्ष्णेय, अजीत अग्रवाल, विनीत शर्मा, संजीव वार्ष्णेय, महेंद्र प्रताप सिंह, तहजीब खांन आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.