12:33 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

17 नवंबर को डीएम की अध्यक्षता में होगी मेला ककोड़ा की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक


बदायूँ: 16 नवम्बर। जिला पंचायत बदायूँ के प्रबंधन में आयोजित होने वाले मेला ककोड़ा वर्ष-2026 की तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 17 नवंबर 2026 को दोपहर 12ः00 बजे मेला स्थल पर बैठक आयोजित की जाएगी।
अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर अपने-अपने विभाग से संबंधित सूचनाओं एवं अनुपालन आख्या सहित बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।
बैठक में मेला स्थल तक पहुंचने के लिए मार्ग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, विकास प्रदर्शनी, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाएं, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, दुग्ध व्यवस्था, छिड़काव, अस्थायी पशु चिकित्सालय तथा गंगा जी का जलस्तर बनाए रखने के लिए सुरक्षित प्रवाह एवं पर्याप्त जलधारा की व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी।
इसके अतिरिक्त मेले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं सुरक्षा तथा मनोरंजन एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं की व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में पुलिस एवं प्रशासन, विकास, स्वास्थ्य, विद्युत, परिवहन, पशुपालन, खाद्य सुरक्षा, नगर निकायों, जिला पंचायत सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.