12:25 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

सहसवान: तीन लोगों पर सरसों की फसल पलटने का आरोप

तीन लोगों पर सरसों की फसल पलटने का आरोप
पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर की कार्रवाई की मांग
सहसवान: एक महिला ने तीन लोगों पर अपने खेत में बोई सरसों की फसल पलटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला अकबराबाद निवासी संतोष रानी पत्नी गंगा सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनकी जमीन गांव भमरौलिया में स्थित है। उनकी भूमि की पैमाइश करीब एक महीने पहले राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में कराई गई थी। इसके बाद उन्होंने जमीन पर कब्जा लेकर लहटा की फसल बोई थी। पैमाइश की फोटो और वीडियो उनके पास हैं। उन्होंने यह जमीन गांव कुकरईया निवासी देवी सिंह को बटाई पर दी है। मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे भमरौलिया निवासी तीन सगे भाइयों ने उनके खेत में बोई गई सरसों की फसल पलट दी। बटाईदार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल नरेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
महेन्द्र सक्सेना

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.