12:33 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

सहसवान: पालिकाध्यक्ष बाबर मियां उमरा के लिए मक्का रवाना


महेन्द्र सक्सेना
लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर किया विदा
सहसवान: नगरपालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां रविवार को अपनी वालिदा शमां अली और छोटे भाई हैदर अली के साथ उमरा के लिए सऊदी अरब के मुकद्दस मुकाम मक्का मदीना के लिए रवाना हुए। रवाना होने पर क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर विदा किया और मुबारकबाद दी। लोगों ने उनकी सलामती, सफर की आसानी और उमरा की कबूलियत के लिए दिल से दुआएं कीं। बाबर मियां मक्का मदीना पहुंचकर उमरा करेंगे। उमरा के तमाम अरकान अदा करने के बाद वे अपने वतन हिंदुस्तान वापसी करेंगे। इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि बाबर मियां का ये सफर पूरे क्षेत्र के लिए खुशी और फख्र की बात है। लोगों ने उनके लिए नेक तमन्नाओं का इजहार किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.