11:47 pm Sunday , 8 November 2026
BREAKING NEWS

जीवन से अज्ञान और बुराइयों का अंधकार दूर करने की प्रेरणा देता है दीपोत्सव : आचार्य संजीव रूप

दीपावली के पावन अवसर पर प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में हुआ साप्ताहिक यज्ञ

बिल्सी , दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में साप्ताहिक सत्संग एवं वैदिक यज्ञ का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। यज्ञ का संचालन एवं वैदिक विधि से संपादन अंतर्राष्ट्रीय वेद कथाकार एवं समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप ने कराया।
इस अवसर पर आचार्य संजीव रूप ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली केवल घरों, प्रतिष्ठानों और मंदिरों को दीपों से सजाने का पर्व नहीं है, बल्कि अपने जीवन के अंधकार को दूर कर ज्ञान, सत्य, सदाचार और श्रेष्ठ संस्कारों का प्रकाश फैलाने का संदेश देने वाला महान पर्व है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक छोटा-सा दीपक अंधकार को दूर करने की शक्ति रखता है, उसी प्रकार मनुष्य का एक श्रेष्ठ विचार भी जीवन और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।
आचार्य संजीव रूप ने कहा कि हमें दीपावली के अवसर पर केवल बाहरी स्वच्छता ही नहीं, बल्कि अपने मन और विचारों की भी सफाई करने का संकल्प लेना चाहिए। क्रोध, ईर्ष्या, द्वेष, नशा, अंधविश्वास और बुरे संस्कारों को दूर करके प्रेम, सद्भाव, सत्य और परोपकार का दीप जलाना ही दीपावली की वास्तविक सार्थकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.