7:03 am Saturday , 28 November 2026
BREAKING NEWS

**सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत गंगा एक्सप्रेसवे पर अनाधिकृत बसों के विरुद्ध विशेष अभियान के दूसरे दिन 12 बसों के चालान*

**सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत गंगा एक्सप्रेसवे पर अनाधिकृत बसों के विरुद्ध विशेष अभियान के दूसरे दिन 12 बसों के चालान*

जनपद बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दूसरे दिन परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अनाधिकृत रूप से संचालित 12 बसों के चालान किए गए। साथ ही एक्सप्रेसवे पर संचालित बसों की सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों के आवश्यक प्रपत्रों, सुरक्षा मानकों एवं यात्रियों की सुरक्षित यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री हरिओम, यात्री/मालकर अधिकारी श्री अभिनव चौधरी, यातायात निरीक्षक श्री मनोज कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम श्री राजेश पाठक, यातायात पुलिस के कर्मचारी एवं परिवहन विभाग के प्रवर्तन सिपाही उपस्थित रहे।

परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध आगे भी सघन प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.