7:03 am Saturday , 28 November 2026
BREAKING NEWS

नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं कार्यकर्ता : हरीश

बिल्सी। नगर के गल्ला मंडी के गेस्ट हाउस में शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें विधायक हरीश शाक्य ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय होकर नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने कहा कि युवा हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। नए मतदाताओं की भागीदारी से लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करें। साथ ही उन्हें मतदान के महत्व के बारे में भी जानकारी दें। इस मौके पर पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, निखिल सक्सेना, मोहित गुप्ता, अमन गुप्ता, विकास माहेश्वरी, प्रवीन श्रीवास्तव, राहुल शर्मा, वितेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.