।
ककोड़ा (बदायूं) 27 नवंबर।
मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में आयोजित पांच दिवसीय हार्टफुलनेस शिविर का वृहस्पतिवार को समापन हो गया। शिविर में साधु-संतों सहित विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं और जिज्ञासुओं ने भाग लिया।
मेले में कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं ने शिविर में आकर ध्यान साधना की और सहज मार्ग पद्धति का अभ्यास सीखा। शिविर में आए सभी श्रद्धालुओं ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि गंगा स्नान तन के निर्मलीकरण के लिए है, लेकिन ध्यान का अभ्यास मन के निर्मलीकरण के लिए है। ध्यान से मन को शांति, स्थिरता और आंतरिक आनंद की अनुभूति होती है।
समापन अवसर पर प्रशिक्षक अनुज सक्सेना, लखन सिंह, अशोक कुमार सिंह, नीरज कुमार, वाई एम सिंह, रनवीर सिंह, सुरेश यादव सहित स्वयंसेवक अवनेश्वर सिंह, नवीन कुमार, रुपेंद्र पाल, चंद्रसेन, अवधेश राठौर, संजीव कुमार, सुरेशपाल, बच्चू सिंह आदि उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम ध्यान सत्र आयोजित किए गए। प्रशिक्षकों ने श्रद्धालुओं को सहज मार्ग ध्यान पद्धति की बारीकियों से अवगत कराया और नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com