10:01 pm Friday , 27 November 2026
BREAKING NEWS

सहालग शुरू होते ही बाजारों में लौटी रौनक, जयपुरी लहंगे और बनारसी साड़ियों का खास क्रेज

।

उझानी-बदांयू 27 नवंबर ।

सहालग शुरू होते ही बाजारों में खरीदारी का उत्साह बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को कछला रोड, स्टेशन रोड समेत प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। कपड़ों की दुकानों पर सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिली।

इस बार महिलाओं में जयपुरी लहंगों और बनारसी साड़ियों का खास क्रेज है। हल्के वजन, आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक कढ़ाई वाले जयपुरी लहंगे महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। दुकानों पर छह हजार से 15 हजार रुपये तक के लहंगे उपलब्ध हैं। खासकर दुल्हन इन्हें जयमाल के दौरान पहनने के लिए पसंद कर रही हैं।

दुकानदार दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक डिजाइन का संगम जयपुरी लहंगों को खास बना रहा है।

व्यापारी इंद्रजीत सिंह के मुताबिक, सहालग को देखते हुए बनारसी सिल्क साड़ी एक हजार से दस हजार, खड्डी सिल्क तीन से दस हजार, पश्मीना दो से आठ हजार और अजरक व चंदेरी साड़ियां 1500 से पांच हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं। महिलाएं शादी और अन्य मांगलिक आयोजनों के अनुरूप रंग और डिजाइन का चयन कर रही हैं।

कपड़ों के साथ रेडीमेड गारमेंट्स और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। सर्राफा बाजार में भी खरीदारी का माहौल है।

सहालग की शुरुआत ने कारोबारियों को भी राहत दी है। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.