11:13 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

**मेरठ: रिश्वत लेने के आरोप में दारोगा सस्पेंड, शिकायत के बाद लौटाए ₹1\.20 लाख**

मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के मेघराजपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव के मामले में रिश्वत लेने का आरोप सामने आया है। मामले में DIG से शिकायत किए जाने के बाद दारोगा मोहम्मद आलम ने ₹1\.20 लाख वापस कर दिए। इसके बाद SSP ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया।

आरोप है कि मारपीट के मामले में दो आरोपियों के नाम केस से निकालने के एवज में पैसे लिए गए थे। शिकायत के बाद दारोगा पर कार्रवाई तो हुई, लेकिन मामले में इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.