7:29 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

ककोड़ा मेला में मंत्री के गनर ने युवक को बाल पकड़कर पीटा, वीडियो वायरल

ककोड़ा मेला में मंत्री के गनर ने युवक को बाल पकड़कर पीटा, वीडियो वायरल… एसपी सिटी ने भेजी कार्रवाई की रिपोर्ट।

बदायूं 26 नवंबर ।

कादरचौक थाना क्षेत्र में गंगा किनारे लगे मेला ककोड़ा में एक सिपाही द्वारा युवक को बाल पकड़कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले पर ध्यान दिया है।

बताया जाता है कि वीडियो में युवक को पीटता दिख रहा सिपाही अंकित कुमार केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का गनर है। हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो में सिपाही अंकित कुमार युवक के बाल पकड़कर उसे पीटता दिख रहा है। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता है, जबकि सिपाही उसके साथ मारपीट करता रहता है।

इसी दौरान वहां मौजूद दूसरा युवक मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। वीडियो में सिपाही उसकी ओर बढ़कर मोबाइल छीनने की कोशिश करता भी दिख रहा है।

अंकित कुमार ने युवक को क्यों पीटा, इसकी वजह अभी साफ नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले पर ध्यान दिया है।

एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। सिपाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.