7:29 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में संविधान दिवस पर लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

​मदर एथीना स्कूल में लिटरेसी क्लब के तत्वाधान में विगत दिवसों से सतत कार्यक्रमों के अंतर्गत आज विशेष रूप से संविधान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विविध रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग के माध्यम से संवैधानिक आदर्शों को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया तथा सामूहिक ‘प्रियंबल रीडिंग’ कर संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा व्यक्त की, वहीं जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक संदेशों व प्रतीकों से सुसज्जित आकर्षक बोर्ड डेकोरेशन तथा क्विज कॉन्टेस्ट में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी सृजनात्मकता व बौद्धिक जागरूकता का प्रभावशाली परिचय दिया l

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत जी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा और समानता, न्याय व स्वतंत्रता का सशक्त आधार है, इसलिए विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सदैव सजग रहते हुए संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.