।
बदायूं – ।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जालंधरी सराय में चोरों ने प्रॉपर्टी डीलर के सूने घर को निशाना बना लिया। परिवार मेला ककोड़ा घूमने गया था। इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसकर करीब ढाई लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
प्रॉपर्टी डीलर विक्की मौर्य परिवार के साथ मेला ककोड़ा गए हुए थे। घर पर ताला लगा था। रात में किसी समय चोरों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी व अन्य सामान खंगाल डाला।
परिवार के लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। तब चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि चोरों की पहचान हो सके। सड़क किनारे स्थित घर में हुई चोरी की वारदात से मोहल्ले में असुरक्षा का माहौल है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com