🇮🇳 18 साल… लेकिन उन वीरों का साहस और बलिदान आज भी हर भारतीय के दिल में जीवित है।
26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उस कठिन घड़ी में देश की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमारे वीर जवानों एवं पुलिस अधिकारियों ने अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान का परिचय दिया।
मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, हवलदार गजेंद्र सिंह, हेमंत करकरे, विजय सालस्कर सहित सभी वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि।
उनका साहस हमें सिखाता है कि राष्ट्रसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं और देश के लिए दिया गया बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
वीर शहीदों का बलिदान अमर रहे।
भारत माता के वीर सपूतों को शत्-शत् नमन। 🙏
🇮🇳 धर्मवीर खरे | शब्दों से सोच बदलने का प्रयास
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com