11:13 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

प्राचार्या (प्रो.) संध्या सक्सेना के निर्देशन में नव मतदाताओं के पंजीकरण हेतु जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में प्राचार्या (प्रो.) संध्या सक्सेना के निर्देशन में नव मतदाताओं के पंजीकरण हेतु जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 01 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली तथा अभी तक मतदाता पहचान-पत्र न बनवाने वाली छात्राओं को *फॉर्म संख्या-6* भरकर नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर बदायूं सदर तहसील की नायब तहसीलदार सीमा गंगवार एवं राजेश जी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को मतदाता पंजीकरण एवं मतदान के महत्व की जानकारी दी तथा पात्र छात्राओं से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रो. मनोज कुमार, डॉ. वंदना, डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. वेद प्रकाश एवं बृजेश कुमार सहित महाविद्यालय के कार्यालय स्टॉप एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.