7:42 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बिसौली पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, सोने जैसे धातु के आभूषण बरामद

बदायूं। जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसौली पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो पीली धातु के टॉप्स और एक पीली धातु का पैंडल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बिसौली के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी।

इसी क्रम में 24 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना बिसौली में दर्ज मुकदमा संख्या 459/2026, धारा 305 बीएनएस से संबंधित आरोपी फिरासत पुत्र महबूब शाह निवासी यासीन नगर, हिन्द जागीर, थाना नवाबगंज, जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो पीली धातु के टॉप्स और एक पीली धातु का पैंडल बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक मनीष भारद्वाज

हेड कांस्टेबल 468 राजीव कुमार

कांस्टेबल 1988 रवि कुमार

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.