7:42 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर पुलिस ने दो वांछित चोरों को किया गिरफ्तार

इस्लामनगर पुलिस ने दो वांछित चोरों को किया गिरफ्तार, 7,811 रुपये बरामद

बदायूं। जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इस्लामनगर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 7,811 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेश पर अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक इस्लामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 नवंबर 2026 को कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सिठौली से नगला बारह रोड पर स्थित बंद पड़े भट्टे के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेश पाठक उर्फ छोटू पुत्र पवन पाठक और सुम्मेरी पुत्र रमेश, निवासी ग्राम बैहटा पाठक, थाना इस्लामनगर, जनपद बदायूं के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी देवेश पाठक के पास से 4,104 रुपये तथा सुम्मेरी के पास से 3,707 रुपये बरामद किए गए। कुल बरामद रकम 7,811 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई थाना इस्लामनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 341/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस से संबंधित है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी देवेश पाठक उर्फ छोटू के खिलाफ इस्लामनगर, सिविल लाइंस मुरादाबाद और चंदौसी संभल थानों में पूर्व के मुकदमे भी दर्ज हैं।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई बताया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.