ककोड़ा मेले में कम्पोजिट विद्यालय असरासी के बच्चों की पीटी ने मोहा बीएसए का मन, बच्चों को किया पुरस्कृत
बदायूं। ककोड़ा मेले में कम्पोजिट विद्यालय असरासी के छात्राओं द्वारा प्रस्तुत पीटी (शारीरिक व्यायाम) का शानदार प्रदर्शन देखकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) नवीन कुमार बेहद प्रसन्न हुए। बच्चों ने अनुशासन, एकाग्रता और सामूहिक तालमेल के साथ आकर्षक पीटी का प्रदर्शन किया, जिसकी बीएसए सर ने मुक्तकंठ से सराहना की।
बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्साहित बीएसए नवीन कुमार ने बच्चों को पुरस्कार (पर्श) वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी कादरचौक श्री रमाकांत मौर्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा इकाई कादरचौक के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव, पीटीआई मुकेश यादव, डॉ. जुगल किशोर, कृष्ण पाल, प्रवीण कुमार, हृदेश माथुर, परमवीर दिवाला, जितेंद्र सिंह एवं संजय कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों के शानदार प्रदर्शन की उपस्थित लोगों ने सराहना की। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com