7:42 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी: मंडी समिति की करतूतों ने ली गार्ड की जान, 6 आरोपी तो मोहरे हैं, असली खेल अंदर है

उझानी: मंडी समिति की करतूतों ने ली गार्ड की जान, 6 आरोपी तो मोहरे हैं, असली खेल अंदर है!

उझानी (बदायूं) 24 नवंबर ।

सुरक्षा गार्ड राकेश कुमार की मौत पर मंडी समिति ने तहरीर तो दे दी, लेकिन जनता पूछ रही है — तहरीर अपने ही खिलाफ कब दोगे?

क्योंकि उझानी में सब जानते हैं, हमला कुड़ानरसिंहपुर में हुआ, लेकिन जड़ मंडी समिति में है।
मंडी समिति के अंदर सन्नाटा, बाहर बाइपास पर धंधा!

मंडी समिति का परिसर खाली पड़ा है, और बाइपास स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर शाम से रात तक हरी मिर्च की मंडी सजती है।

ये मंडी किसकी परमिशन से लगती है? किसकी शह पर लगती है? मंडी समिति को ये दिखता नहीं? या दिखकर भी आंख बंद है?

मंडी समिति का रजिस्टर ही सबसे बड़ा गवाह है।
प्रतिदिन दर्जनों गाड़ियां मिर्च लोड करके निकल जाती हैं, लेकिन रजिस्टर में 1.5% मंडी शुल्क की आमद भी उस हिसाब से नहीं है।
मतलब साफ है — माल बाहर, शुल्क गायब, और ऊपरी इनकम चालू!

रात को हाइवे पर चेकिंग करने टीम के साथ गार्ड को किसने भेजा? मिर्च मंडी, समिति में मंडी लगवाने की हिम्मत किसने नहीं दिखाई?
अगर मंडी समिति चाहती तो मिर्च मंडी समिति के अंदर होती, शुल्क समिति में जमा होता, और गार्ड रात में हाइवे पर लाठी-डंडे नहीं खाता।

लोग कह रहे हैं — ये हादसा नहीं, व्यवस्था की हत्या है। रुपये के लेन-देन और टैक्स चोरी के खेल ने ही राकेश की जान ली है।

मंडी सचिव से जनता के 3 सवाल- मिर्च मंडी मंडी समिति में क्यों नहीं?
बाइपास पर मंडी किसके इशारे पर?
रजिस्टर की आमद और असली आवक में इतना फर्क क्यों?

6 आरोपी पकड़े गए, ये तो ठीक है। लेकिन जब तक मंडी समिति की कार्यशैली की जांच नहीं होगी, तब तक अगला राकेश भी नहीं बचेगा।

पुलिस ने मोहरों को पकड़ लिया है, अब जांच उस हाथ की होनी चाहिए, जो बाइपास पर मंडी लगवाता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.