7:42 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

कार्तिक पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

बदायूं। कार्तिक मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर कछला स्थित मां गंगा के पवित्र घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालु प्रातःकाल से ही गंगा घाट पर पहुंचने लगे। सुबह होते-होते घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए महिला, पुरुष और बच्चों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की और उन्हें प्रसाद अर्पित किया। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना के लिए मां गंगे से प्रार्थना की तथा अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की।

कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक महत्व को देखते हुए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। गंगा घाट पर हर ओर श्रद्धा, भक्ति और आस्था का वातावरण नजर आया। श्रद्धालु स्नान के बाद पूजा-पाठ करते और मां गंगा के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-शांति की कामना करते दिखाई दिए।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कछला गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर इस पावन पर्व को पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।

BDN INDIA | बाबा दर्शन न्यूज़ इंडिया

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.