ककोड़ा गंगा स्नान जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक अन्य घायल
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
बदायूं। मेला ककोड़ा में गंगा स्नान करने जा रहे ईको कार सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना कादरचौक क्षेत्र के बदायूं-ककोड़ा मार्ग पर वजीरगंज से मेला ककोड़ा गंगा स्नान के लिए जा रही ईको कार आगे चल रही गंगा स्नानार्थियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईको कार में सवार युवक डब्लू की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।
सूचना मिलने पर कादरचौक पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com