2:28 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- सड़क सुरक्षा अभियान की निकली जन-जागरूकता रैली, बिना हेलमेट वालों को किया जागरूक

बिसौली, बदायूँ। दमयन्ती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिसौली में आज दिनांक 21 नवम्बर 2026 को सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं द्वारा जन-जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. सपना भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान स्वयंसेवियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। रास्ते में मिले बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों को रोककर हेलमेट लगाने की सलाह दी गई। स्वयंसेवकों ने समझाया कि थोड़ी देर के लिए, चाहे स्थानीय दूरी पर ही क्यों न जाना हो, हेलमेट लगाकर ही चलें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही जीवन भर का नुकसान कर सकती है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मदन मोहन, एवं डॉ. मंजूषा के नेतृत्व में निकली इस रैली में रास्ते में आने वाले राहगीरों व यात्रियों को भी सड़क सुरक्षा तथा यातायात संबंधी नियमों के बारे में बताकर जागरूक किया गया।
स अवसर पर महाविद्यालय की अंग्रेजी विभाग प्रभारी डॉ. पारुल रस्तोगी सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.